साल 2027 तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा भारत, चीन को भी छोड़ देगा पीछे

Thursday, May 13, 2021 - 04:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जनसंख्या संबंधी अध्ययन के चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि भारत संयुक्त राष्ट्र के पूर्वानुमान के मुकाबले साल 2027 से पहले ही चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। चीन में पिछले कुछ वर्षों में जन्म दर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2019 में अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि भारत की जनसंख्या में अब से लेकर साल 2050 के बीच करीब 27 करोड़ 30 लाख लोगों की बढ़ौतरी होने की संभावना है। रिपोर्ट में पूर्वानुमान जताया गया था कि भारत साल 2027 तक चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।

Seema Sharma

Advertising