CJP protest के बाद अभिजीत के घर पर आए शादी के लिए रिश्तों की बाढ़, मां ने किया बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 01:18 PM (IST)

Abhijit Deepke's wedding: दिल्ली में बीते काफी दिनों से जंतर- मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की सफलता के बाद युवा नेता और CJP प्रमुख अभिजीत दीपके फिर से सुर्खियों में आए हैं। इस बार चर्चा में आने की वजह को प्रोटेस्ट नहीं बल्कि उनकी शादी है। अभिजीत की मां ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि इस प्रोटेस्ट के बाद से अभिजीत के रिश्ते के लिए कई फोन आ चुके हैं। हालांकि इससे पहले भी रिश्ते आए थे लेकिन अब संख्या बढ़ गई है। शादी तो समय पर ही होगी। फिलहाल अभिजीत को इस पूरे आंदोलन की थकावट से उबरने का वक्त दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- BJP सांसद की बेटी के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई राजनीतिक हलचल, बोलीं- मैं इसे डिलीट नहीं करूंगी

अभिजीत की मां ने बताया कैसी बहू चाहिए?

जब अभिजीत की मां से उनकी पसंद की बहू के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सहज अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "पहले मैं सोचती थी कि बहू बहुत सीधी-सादी हो। लेकिन अब अभिजीत जिस मुकाम पर है, उसे अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी है। अब वो जमाना नहीं रहा जब माता-पिता की पसंद से ही सब तय होता था। आजकल के युवाओं की सोच अलग है, और हम अभिजीत के हर फैसले का पूरा समर्थन करेंगे।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News