ढलान पर खड़ी कर दी बस, पत्थर खिसकने से 50 फुट गहरी खाई में गिरी; यात्रियों में मची चीख-पुकार

Saturday, Apr 27, 2024 - 02:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार को मरम्मत के लिए खड़ी एक निजी बस करोली घाट के पर्वतीय क्षेत्र में 50 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सभी खतरे से बाहर हैं।

मरम्मत के लिए खड़ी की थी बस 
बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा, ‘‘घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। इंदौर से अकोला (महाराष्ट्र) जा रही बस की बैटरी में कुछ समस्या आ गई थी, जिसके कारण उसके कर्मचारियों ने मरम्मत के लिए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।'' बस को ढलाने में उतरने से रोकने के लिए पहियों के नीचे कुछ बड़े पत्थर रख दिए थे।

12 लोग हुए घायल 
उन्होंने बताया कि संभवत: पत्थर खिसक गए होंगे, जिसके कारण वाहन करोली घाट में 50 फुट गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में 10 से 12 लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।''

rajesh kumar

Advertising