शुरु हो गई दिल्ली से हरियाणा की सीधी बस सेवा

Tuesday, May 19, 2020 - 12:47 AM (IST)

नई दिल्ली टीम डिजिटल। दिल्ली से हरियाणा की सीधी बस सेवा शुरु हो चुकी हैं। सरकार की परमिशन के बाद अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरियाणा के कई जिलो के लिए बस सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। मगर बसों की शुरुआत से पहले ही पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

दिल्ली हरियाणा बसों के टिकट सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे। साथ ही ये बस सेवा नॉन स्टॉप चलाई जाएंगी। यानी ये बसें सिर्फ अपने गंतव्य जिले में जाकर ही रुकेंगी। बीच में कहीं भी रोका नहीं जाएगा। लॉक डाउन के चलते रास्ते के सारे ढाबे पहले ही बंद हो चुके  हैं। लिहाजा अब बस को कहीं भी रोकने का कोई बहाना भी नहीं बचा है। बसों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। अगर आपकी जानकारी में इन शहरों से कोई मजदूर या प्रवासी कामगार है जिसे अपने जिले में जाना है तो आप ये खबर उन्हें दिखाकर उनकी काफी सहायता कर सकते हैं।

बसों की समय सारिणी

1) दिल्ली से अम्बाला कैंट :- 9:30बजे सुबह

2) दिल्ली से भिवानी :- 9बजे सुबह

3) दिल्ली से  कैथल :- 9बजे सुबह

4) दिल्ली से  पलवल :- 9:30बजे सुबह

5) दिल्ली से नारनौल :- 9:30बजे सुबह

6) दिल्ली से पंचकूला :- 9:45बजे सुबह

7) दिल्ली से सिरसा :- 9बजे सुबह

इन बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा। फिलहाल बसों में सिर्फ 30 सवारी ही टिकट बुक करा सकती है। सबकी पहले स्क्रीनिंग होगी। रास्ते में बस कहीं नहीं रुकेगी।

Murari Sharan

Advertising