मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पलटी बस, 13 जवान घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 07:19 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में वाहन पलटने से करीब 13 जवान घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुभाष पुरा थाना क्षेत्र में ग्वालियर देवास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिग्री पुल के पास विशेष सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को लेकर जा रही बस देर रात एक वाहन को बचाते हुए पलट गई। इस घटना में लगभग 13 जवान घायल हो गए। बस में करीब 31 जवान सवार थे। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर एवं शिवपुरी के अस्पताल भेजा गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News