वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों के साथ हादसा, एक की मौत, 3 घायल

Thursday, Oct 18, 2018 - 12:33 PM (IST)

 जम्मू : जम्मू से कटरा जा रही यात्री बस मूरी नाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बस चालक का बस से नियंत्रण समाप्त हो गया जिससे हादसा हुआ। बस यूपी नम्बर की थी। मृतक की यात्री की शिनाख्त खजूरू पुत्र रतन निवासी राजीपुर पलवल हरियाणा के तौर पर हुई है। बाकी के घायलों को जम्मू मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।


घायलों की पहचान महेश कुमार पुत्र प्रकाश निवासी रामपुर, सोनू कुमार पुत्र रोशन पाल निवासी शिकारपुर बुलंदशहर यूपी और मिथन लाल पुत्र गनेशी ठाकुर निवासी चैनपुर शिकारपुर बुलंदशहर यूपी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया है।
 

Monika Jamwal

Advertising