बुराड़ी की तरह ही रांची में एक परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Monday, Jul 30, 2018 - 02:09 PM (IST)

रांची: बुराड़ी की तरह झारखंड की राजधानी में बिहार के एक परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या कर ली है। कांके प्रखंड के अरसंडे में हुई इस घटना से पूरी राजधानी में सकते में है। इस घटना से बाद अब इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे एक 7 लोगों ने मौत को गले लगा लिया?



परिवार एक महीने पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था
जानकारी मुताबिक यह आर्मी से रिटायर्ड शख्‍स का परिवार है। पुलिस फिलहाल पड़ोसियों से भी पूछताछ में लगी हुई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, यह भागलपुर के दीपक झा का परिवार है और इस घर में परिवार एक महीने पहले शिफ्ट हुआ था। कुछ दिन पहले परिवार में बच्चे का जन्मदिन भी बेहद धूमधाम से मनाया गया था.. लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक ही साथ इतने सारे लोगों ने सुसाइड कर ली। 



ऐसे खुला मामला
परिवार की मौत का खुलासा तब हुआ, जब दीपक की बेटी को स्कूल ले जाने के लिए वैन आया। स्कूल वैन के चालक ने हॉर्न बजाया, तो कमरे से कोई बाहर नहीं आया। इस पर मकान मालिक के घर का बच्चा उसे बुलाने के लिए चला गया। उसने जो देखा, उसके बारे में परिवार के लोगों को बताया। लोगों ने खिड़की से देखा, तो अंदर का खौफनाक मजंर देख सभी के होश उड़ गए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस अब सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मामलें की जांच में जुटी हुई है। 



इससे पहले एक ही घर से 11 लोगों ने कर ली थी आत्महत्या
गौरतलब है कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही घर से 11 लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरूष हैं। इनमें 10 शव घर के अंदर लटके हुए मिले जबकि एक शव जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतकों में एक वृद्ध महिला, उसके दो बेटे और उनकी बहुओं के अलावा 16-17 साल के दो लड़के तथा चार महिलाएं शामिल थी। 


 

Anil dev

Advertising