मोदी सरकार करने वाली है दो लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती

Monday, Apr 18, 2016 - 04:15 PM (IST)

नई दिल्ली : डिग्री हासिल करने के बाद युवाओं को नौकरी तलाशने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। अगर नौकरी सरकारी हो तो फिर तो बात ही कुछ और है। मोदी सरकार जल्द ही ऐसे बेरोजगार युवकों को बंपर भर्ती का तोहफा देने वाली है। करीब दो लाख खाली पद भरे जाएंगे।
 
इस बारे में कार्मिक मंत्रालय की मानें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में 6 लाख से अधिक पोस्टें खाली हैं। कई विभाग तो ऐसे हैं जो ग्रुप बी और सी श्रेणी के कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। कई सालों से इन श्रेणियों में कोई भी नई भर्ती नहीं हुई है। एक मार्च 2015 को कुल केंद्रीय कर्मचारी 33 लाख पांच हजार थे। 2016 में इनकी संख्या 34 लाख से पार हो गई। 1 मार्च 2017 तक इसके 35 लाख से बढ़ाया जाना है। रेलवे में तीन साल से कोई भर्ती नहीं हुई है।
 
भर्ती में राजस्व विभाग टॉप पर
भर्ती के मामले में राजस्व विभाग टॉप पर है। एक अनुमान के अनुसार इस विभाग में करीब 70,000 भर्तियां हो सकती हैं। इसी प्रकार गृह मंत्रालय में 6000 नए कर्मचारियों की भर्ती होने का अनुमान है। कैबिनेट सचिवालय में भी 301 लोगों को भर्ती किया जाना है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दो साल में 2200 नई नियुक्तियां की हैं।
 
Advertising