सोपोर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

Friday, Nov 10, 2017 - 11:04 AM (IST)

 श्रीनगर: सोपोर गांव के बर्थ गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान गुलाम मोहिउदीन शेख पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी ईदपोरा बोमई के रूप में हुई है। मृतक की आयुक 50 वर्ष के करीब है और उनको सिर पर गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब जिला अस्पताल ले जाया गया।
एसएसपी सोपोर हरमीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सोपोर पुलिस को शव मिला है और यह मध्यमवर्गीय आयु के इन्सान का है जिसके सिर पर गोली का निशान है।

 

Advertising