बुल्गारियाई राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने द्रौपदी मुर्मू को किया फोन, अपहृत जहाज के नौसैनिक बचाव के लिए किया आभार व्यक्त

Thursday, Mar 21, 2024 - 01:42 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. बुल्गारियाई समकक्ष रुमेन रादेव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फोन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना द्वारा अपहृत बुल्गारियाई जहाज एमवी रुएन के सफल बचाव अभियान के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने भारत के नौसैनिक ऑपरेशन 'संकल्प' की सराहना की, जिसमें सात बुल्गारियाई लोगों को बचाया गया। दोनों नेता भारत और बुल्गारिया के बीच संबंधों को और आगे ले जाने पर सहमत हुए।


शनिवार को अरब सागर में तैनात आईएनएस कोलकाता ने 40 घंटे से अधिक चले ऑपरेशन में एमवी रुएन को रोककर क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को अपहरण करने के सोमाली समुद्री डाकुओं के प्लान को विफल कर दिया। बता दें व्यापारिक जहाज एमवी रुएन का दिसंबर 2023 में अपहरण कर लिया गया था और शुक्रवार को भारतीय नौसेना द्वारा इसे रोके जाने तक यह सोमाली समुद्री डाकुओं के नियंत्रण में था।

Parminder Kaur

Advertising