मर्सिडीज कार से भी महंगा है यह 'युवराज', इसके स्पर्म की कीमत जान होगी हैरानी

Saturday, May 27, 2017 - 11:00 AM (IST)

कोटा: एम.पी. के सतना ग्रामोदय मेले में पहुंचे 9 करोड़ के हरियाणवी नस्ल के भैंसे ने मर्सिडीज कार से भी महंगा होने के कारण देश में नया रिकार्ड बना दिया है। ‘इंडिया के सुपर बुल’ के तौर पर फेम्स इस भैंसे का वजन 1250 किलो बताया जा रहा है। 

युवराज के डोज में 2 करोड़ तक स्पर्म
इस भैंसे का मालिक उससे काफी कमाई कर रहा है। इसके सीमन की मांग पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में है। इसके स्पर्म की कीमत जानकर हैरानी होगी। 4 दिन तक चलने वाले चित्रकूट ग्रामोदय के पहले दिन कुरुक्षेत्र जिले के कर्मबीर सिंह का 9 करोड़ का भैंसा ‘युवराज’ आकर्षण का केन्द्र है। यह भैंसा हरियाणा की मुर्रा नस्ल का है। इसकी खासियत यह है कि इसके ब्रीडिंग से जो बच्चा पैदा होगा, वह 45 से 52 किलो के वजन का होगा। इसके स्पर्म से बच्चा पैदा करने वाली साधारण भैंस भी कम से कम एक बार में 20 से 30 लीटर दूध देगी। एक बार में नार्मल भैंसों से जहां डोज से 500-600 स्पर्म काऊंट होते हैं लेकिन युवराज के डोज में 2 करोड़ तक स्पर्म काऊंट होते हैं। 

युवराज का मालिक 50 लाख की करता है कमार्इ
युवराज से एक बार में 4 से 6 एम.एल. सीमन इकट्ठा होता है, जिससे 500 से 600 डोज तैयार होते है। इसलिए उसे भैंसों का विक्की डोनर भी कहा जाता है। इसके स्पर्म को माइनस 196 डिग्री सैल्सियस पर 50 लीटर लिक्विड नाइट्रोजन के कंटेनर में रखा जाता है। इसके स्पर्म को बेचकर युवराज के मालिक कर्मबीर हर साल 50 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं। इसके स्पर्म की एक डोज की कीमत 350 रुपए है। जोकि देश में औसत कीमत से 10 गुना ज्यादा है। इस हिसाब से युवराज का स्पर्म भारत का सबसे महंगा स्पर्म है। युवराज का रोजाना का खर्च 3 हजार रुपए है। 8 साल के युवराज को रोजाना पीने के लिए 20 लीटर दूध और करीब 19 किलो खाना दिया जाता है। इसके बाद युवराज रोजाना करीब 5 किलोमीटर की सैर करता है। 

Advertising