पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती, स्थिति स्थिर

Saturday, Sep 07, 2019 - 12:06 AM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार रात को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार भट्टाचार्य को सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज पर नजर रखने के लिए चिकित्सकों का एक पांच सदस्यी बोर्ड का गठन किया गया है। 

अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद से उनके स्वास्थ्य में सुधार है, हालांकि उनका हीमोग्लोबिन काउंट कम है। रक्त चाप गिरने के बाद उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष(आईसीसीयू)में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पत्नी और बेटी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव सूर्य कांत मिश्रा भट्टाचार्य से अस्पातल में मुलाकात कर चुके हैं।

shukdev

Advertising