बसपा नेता की PM मोदी को चुनौती, कहा- पत्थर का जवाब AK-47 से दूंगा(Video)
Saturday, Jan 12, 2019 - 12:55 PM (IST)
नेशनल डेस्क: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे और बीएसपी नेता जगत सिंह अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम लेते हुए कहा कि वह सबको पेटी पैक करके भेजेंगे।
#WATCH BSP's Jagat Singh in Alwar, Rajasthan: Main peeche nahi hatoonga bhaiyon. Goli chalegi toh pehli goli mere seene mein lagegi. Pathar ka jawaab,AK-47 ke sath karta hoon main. Toh aajao Ashok ji, aajao Modi ji, aajao Vasundhra ji, sabko peti pack karke bhejunga.
— ANI (@ANI) January 12, 2019
(09.01) pic.twitter.com/R3Kc6KgIKI
राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार जगत सिंह का एक वीडिया वायरल हुआ है। जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं पीछे नहीं हटूंगा भाइयों। गोली चलेगी तो पहली गोली मेरे सीने में लगेगी। पत्थर का जवाब एके 47 के साथ करता हूं मैं, तो आ जाओ अशोक जी, आ जाओ मोदी जी, आ जाओ वसुंधरा जी, सबको पेटी पैक कर के भेजूंगा।
दरअसल रामगढ़ विधानसभा सीट पर पूर्व में बसपा उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया था। अब इस सीट पर 28 जनवरी को वोट डाले जाने हैं। जिस वीडियो में जगत सिंह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं यह नामांकन भरने वाले दिन का बताया जा रहा है।
बता दें कि जगत सिंह पिछली भाजपा सरकार में बीजेपी से विधायक थे लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। 10 साल से यहां विधायक रह चुके जगत सिंह इस बार मायवाती की पार्टी बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।