पुंछ में माइन ब्लास्ट, बीएसएफ का जवान घायल

Monday, Dec 20, 2021 - 03:37 PM (IST)

पुंछ: जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सोमवार को माइन ब्लास्ट में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया।


रक्षा प्रवक्ता ने इस बात की जानकारीदी। उन्होंने बताया कि 146 बटालियन के कांस्टेबल अजीश सीमा के पास बारूदी सुरंग में हुये धमाके में घायल हो गये हैं। उनके हाथों और चेहरे पर घाव आए हैं। उन्हें उधमपुर के कमान अस्पताल में भर्ती किया गया है।  
 

Monika Jamwal

Advertising