बीएसएफ ने साम्बा में लगाया मैडिकल कैंप

Thursday, Feb 04, 2021 - 09:38 PM (IST)

साम्बा: सीमा सुरक्षा बल की 48वीं वाहिनी द्वारा साम्बा के सीमावर्ती गांव सुचेतपुर में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एक नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर कैंप का उद्घाटन जी.एल. घान्गटे द्वारा किया गया। वहीं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा वर्मा, डा. जी.एस. सूदन, सहायक समादेष्टा अमित कुमार, गणेश दत्त उपस्थिति थे। इस मौके पर चिकित्सा कर्मियों ने 244 मरीजों की जांच करके उनमें मुफ्त दवाईयां बांटी और अंत में उन्हें मास्क व सैनीटाइजर भी दिए।

Monika Jamwal

Advertising