बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Wednesday, Mar 17, 2021 - 10:41 AM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि आज शाम रामगढ़ सेक्टर में सीमा पार से एक व्यक्ति घुसने की कोशिश कर रहा था और बीएसएफ द्वारा कई बार चेतावनी देने के बावजूद नहीं रुका जिसके बाद उसे मार गिराया गया।

 

उन्होंने कहा कि मृतक के शव को बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मृतक के पास से पाकिस्तानी मुद्रा के 200 रुपये मिले और ऐसा लग रहा था कि घुसपैठिये की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

अधिकारियों ने कहा कि शव का पोस्ट मार्टम करने के बाद उसे पाकिस्तानी रेंजरों को सौंपा जा सकता है।क्कह्म्द्बठ्ठह्ल 

Monika Jamwal

Advertising