बाड़मेर में BSF सैनिक ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, MP का रहने वाला था जवान

Saturday, Mar 19, 2022 - 04:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बाड़मेर में स्थित बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। जवान की पहचान कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार के रूप में हुई है जोकि मध्य प्रदेश का रहने वाला है।जवान 142 बटालियन में हेड कॉन्स्टेबल पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी अभी तक इसके पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। 

जालीपा बटालियन मुख्यालय पर सुसाइड किया 
ग्रामीण थानाधिकारी परबत सिंह ने बताया कि कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार (51) पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी रेडोली, भिंड (मध्य प्रदेश) का रहने वाला था। दिनेश ने जालीपा बटालियन मुख्यालय पर शुक्रवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली माकर कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए।

पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ गांव भेजा
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार चार साल से बाड़मेर में बटालियन के साथ तैनात था। दिनेश कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार को जब उसने सुसाइड किया तो उसकी पत्नी और बच्चे पड़ोस में गए हुए थे। ​​​​​​BSF के अधिकारियों व जवानों ने हेड कॉन्स्टेबल का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ गांव भेजा है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान ने घरेलू समस्या के चलते सुसाइड किया है।

rajesh kumar

Advertising