दिल का दौरा पड़ने से बीएसएफ के जवान की मौत

Friday, Jul 10, 2020 - 01:06 PM (IST)

पुंछ: सीमा सुरक्षाबल के एक जवान की दिल दौरा पड़ने से मौत हो गई। जवान 183 बटालियन का है। उसकी पहचान उमा शंकर पुत्र शादी राम निवासी गाजीपुर यूपी है। वह पुंछ में डयूटी पर तैनात था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया पर उनकी मौत हो चुकी थी। पुंछ के जिला अस्पताल में उनका पोस्ट मार्टम कर उनके शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जवान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई  है और इस बात की पुष्टि हो चुकी है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising