BSF  ने  600 जरूरतमंद परिवारों में बांटा राशन

Saturday, Apr 25, 2020 - 02:39 PM (IST)

साम्बा : सीमा सुरक्षा बल ने देश की सेवा के साथ-साथ समाजिक जिम्मेवारी को भी हमेशा पूरा किया है और इस कोरोना महामारी में जरूरमंदों को राशन देने के लिए सीमा सुरक्षा बल की 19वीं, 48वीं और 173वीं बटालियन ने शनिवार को ज्वाइंट कार्यक्रम का आयोजन करके 600 जरूरतमंद परिवारों में राशन बांटा। इस मौके पर आई.जी.बी.एफ.एफ. एन.एस. जम्वाल प्रमुख रूप से मौजूद थे। 20 किलो की राशन की प्रत्येक किट में दाल, चावल, हल्दी, मिर्च, नकम आदि सब प्रकार का सामान उपलब्ध रहा।

 स्थानीय लोगों के इलावा प्रवासी मजदूर इस राशन कार्यक्रम में शामिल हुए और इसमे सोशल डिस्टैंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया और प्रत्येक परिवार को मास्क पहनका सामान बांटा। इस मौके पर आई.जी. एन.एस. जम्वाल ने कहा कि कोरोना की इस महामारी में सीमा सुरक्षा बल किसी भी किमत पर पीछे नहीं हटेगी और जरूरमंद परिवारों तक लगातार राशन पहुंचाती रहेगी। इस मौके पर डी.आई.जी. सुखदेव राज, कमांडैंट भवानी सिंह, कमांडैंट एस.एस. राठोड़ आदि मौजूद थे।
 

Monika Jamwal

Advertising