यात्रियों को बड़ी सुविधा देगा जम्मू कश्मीर , अमरनाथ यात्रा के दौरान बनाये गये दो रोड बीआरओ को सौंपे

Thursday, Sep 15, 2022 - 02:54 PM (IST)

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा 2022 संपन्न हो चुकी है। इस यात्रा के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने दो नये रोड़ बनाये थे। सरकार इन्हें जल्द ही बीआरओ को सौंपने जा रही है ताकि यात्रियों को आगे भी यह सुरक्षित और साफ रास्ते की सुविधा मिल सके।  


जम्मू कश्मीर सरकार ने दोनों सड़कों के रखरखाब की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन को सौंपने की पहल की है ताकि आगे भी दन दोनों सड़कों की मरम्मत समय पर होती रहे और यात्रियों को इसका लाभ  मिले।


आपको बता दें कि अमरनाथ गुफा तक जाने वाले यह दोनों रास्ते पहलगाम और सोनमर्ग की पहाड़ियों से होकर गुजरते हैं। यह पैदल रास्ते हैं। इन रास्तों पर काम कर रहे एक मजदूर राशिद खान ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान प्रशासन ने इन मार्गों का काम करवाया ताकि यात्रा सुगम तरीके से हो पाये। उन्होंने कहा कि आगे भी इन मार्गों की मरम्मत काफी जरूरी है और प्रशासन जो निर्णय ले रहा है वो एकदम सही है।


चंदनवाड़ी-शेषनाग-पंचतरणी और सोनमर्ग पहलगाम में आते हैं जबकि बालटाल से अमरनाथ और बालटाल से रंगा तक के मार्ग भी बीआरओ की देखरेख में दिये गये हैं। इससे पहले इन मार्गों की देखरेख पीडब्लयूडी और टूरिज्म विभाग के पास थी।


जानकारी के अनुसार विभागों ने बीआरओ को वन विभाग से अनुमति लेने को भी कहा है क्योंकि यह इलाका पहाड़ी होने के साथ-साथ वनक्षेत्र भी है।  एक उच्च स्तरीय कमेटी से अनुमति मिलने के बाद इन मार्गों के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।  

Monika Jamwal

Advertising