हिमस्खलन में BRO के चालक की मौत

Monday, Mar 05, 2018 - 06:52 PM (IST)

श्रीनगर : उतर कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाडा जिला में रविवार को बर्फ निकासी के दौरान सीमा सडक़ संगठन (बी.आर.ओ.) दल के एक चालक की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुपवाडा में केरन सेक्टर के फिरकाइन गांव में बी.आर.ओ. का एक दल सडक़ साफ करने का काम कर रहा था। अचानक हिमस्खलन के नीचे चालक दब गया। हालांकि, उसको निकालकर पास के सैन्य अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। बाद में विशेष उपचार के लिए उसको श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।


 मृतक की पहचान अमनदीप सिंह (बैल्ट नंबर 15588066 एल) के रुप में हुई है। सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास करनाह, केरन, माछिल और टंगडार सहित कई दूरदराज गांव कुपवाड़ा जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं। इन जगाहों में दो से तीन फीट बर्फ जमा है। 

Advertising