पंजाब के गांव को जम्मू से जोडऩे के लिए किया 160 फुट लंबा ''बेली ब्रिज'' का निर्माण

Friday, Apr 23, 2021 - 09:37 PM (IST)

नयी दिल्ली : सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पंजाब के सकोल गांव को जम्मू से जोडऩे के लिए तरनाह नदी पर 160 फुट लंबा च्बे'बेली ब्रिज'लोहे से निर्मित पुल) का निर्माण किया है। यह जानकारी बीआरओ ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में दी। बयान में कहा गया कि इससे गांव में रहने वाले लोगों को एक नयी जीवनरेखा मिलेगी जो हर वर्ष मानसून के दौरान नदी को पार करने में कठिनाइयों का सामना करते थे।

बीआरओ ने बताया कि उसके कर्मचारियों ने दिनरात काम कर इस डबल डेकर ब्रिज का निर्माण महज पांच दिनों में कर दिया। यह पुल चडवाल-सांजीमोड़-हरियाचक-पहाडपुर-सिम्बल मार्ग पर है।
 

Monika Jamwal

Advertising