लंदन में पाकिस्तानियों ने Indian High Commission के सामने गंदगी फैलाई, भारतीयों ने की सफाई

Sunday, Sep 08, 2019 - 03:14 PM (IST)

लंदन: लंदन में पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission)  के सामने जो गंदगी फैलाई थी, उसे भारतीय समुदाय के लोगों ने मिलकर साफ किया। भारतीयों की इस मुहिम में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम भी शामिल हुईं।पिछले सप्ताह भारतीय दूतावास के सामने पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने हिसंक प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी करके भारतीय दूतावास पर हमला भी किया था।

 

भारतीय समुदाय ने एकजुटता दिखाकर पाकिस्तान के प्रदर्शनकारियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सफाई अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे हुई।भारतीय समुदाय ने प्रतीकात्मक तौर पर साफ-सफाई का इनवॉइस लंदन के मेयर सादिक खान के भेजा है। हालांकि, खान ने प्रदर्शनकारियों के इस कदम की निंदा की है और इस व्यवहार को अस्वीकार्य बताया था।

 

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है कि इस तरह की घटना से हमारे उच्चायोग की सुरक्षा और सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ है। हम इस तरह की घटनाओं को स्वीकार नहीं करेंगे। लंदन सरकार से आग्रह है कि वह इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
 

Tanuja

Advertising