ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कल आएंगे भारत, भव्य स्वागत की हुई तैयारी

Tuesday, Nov 12, 2019 - 12:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स बुधवार को अपनी दसवीं भारत यात्रा पर यहां आ रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। चार्ल्स अपनी इस दो दिवसीय यात्रा में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में वह जलवायु परिवर्तन और स्थायी वित्तीय व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

चार्ल्स, गुरु नानक की 550 वीं जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा भी जाएंगे। ब्रिटिश उच्चायोग के अनुसार, यह प्रिंस ऑफ वेल्स की 10वीं आधिकारिक यात्रा है। इस यात्रा से ब्रिटेन-भारत के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। बैठक में सतत विकास और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर ध्यान दिया जाएगा। 

आयोग के अनुसार प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए एक भारतीय विजेता को कॉमनवेल्थ ‘प्वॉइंट्स ऑफ लाइट' रस्कार प्रदान करेंगे। 
 

vasudha

Advertising