शादी के चंद सेकंड पहले दुल्हन पर चली गोली, जख्मी हालत में लिए सात फेरे

Friday, Jan 18, 2019 - 12:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब  अज्ञात ने दुल्हन पर गोली चला दी। वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर चढ़ते ही फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। 


वीरवार रात मंडावली की रहने वाली पूजा और गीता कॉलोनी के फूल कारोबारी भरत का विवाह शकरपुर प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला में हो रहा था। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्‍टेज पर पहुंचे तो किसी ने पूजा पर गोली चला दी। पैर पर गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 


इस घटना के बाद कुछ समय के लिए समारोह रोक दिया गया लेकिन पूजा की स्थिति ठीक होने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। दिल्ली पुलिस मामले की जांचकर रही है। बताया जा रहा है कि गीता कॉलोनी में रहने वाले रिंकू नाम के लड़के ने पूजा को गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 और आर्म्स एक्ट 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

vasudha

Advertising