बारात आने से पहले दुल्हन ने लगाया फंदा, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Friday, Mar 08, 2024 - 01:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दुल्हन ने खुद की बारात आने से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि कहला गांव निवासी रामबाबू निषाद की 20 वर्षीया पुत्री कारीबाई उर्फ सुमन की शादी गांव के ही होरीलाल उफर् पुष्पेंद्र निषाद नामक युवक से तय हुई थी और आज ही रामबाबू के घर सुमन की बारात आने को थी।

बारात आने के लगभग आठ घंटे पूर्व कारीबाई उर्फ सुमन ने फंदे में लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार घटना के कारण का पता नहीं चल सका। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट तथा जांच में मिले तत्वों के आधार पर आगे कारर्वाई होगी।

Parveen Kumar

Advertising