घर वालों से बिछडने का गम नहीं सह पाई दुल्हन, विदाई में इतना रोई कि हो गई मौत

Saturday, Mar 06, 2021 - 04:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ओडिशा के सोनपुर जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दुल्हन की डोली उठने से पहले उसकी अर्थी उठ गई। दरअसल दुल्हन अपने परिवार वालों से अलग हाेने का दुख नहीं सह पाई और रोते रोते उसने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पीएम मोदी के साथ कल मंच सांझा कर सकते हैं मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार को लेकर भी चर्चाएं

 

इस दर्दनाक घटना का गवाह बना सोनपुर का जुलांडा गांव। यहां के एक घर में शादी चल रही थी।  विदाई का समय आया तो दुल्हन फूट फूट कर रोने लगी। वह इतना रोई कि बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की वजह से उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने अस्पताल पहुंची हेमा मालिनी, खुद जारी की तस्वीरें
 

घटना की खबर मिलते ही दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवारों के साथ- साथ पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों की मानें तो कुछ महीने पहले ही रोजी के पिता की भी मौत हो गई थी जिसके बाद वह काफी दुखी रहने लगी। रोजी के मामा तथा अन्य परिजनों ने मिलकर इस शादी का कार्यक्रम आयोजित किया था।रोजी की मौत की खबर के बाद इलाके में लोग हैरान हैं और दुखी हैं।

vasudha

Advertising