वेतन के बदले मांगी रिश्वत, रंगे हाथ धरा गया इंदौर नगर निगम का अधिकारी

Wednesday, Nov 22, 2017 - 11:23 PM (IST)

इंदौरः नगर निगम एक अधिकारी को वेतन के बदले पैसे लेने की मांग करना भारी पड़ गया। कायुक्त पुलिस ने इंदौर नगर निगम के मुख्य सेनेटरी अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी 11 नए कर्मचारियों से उनका चार माह का वेतन निकलवाने के एवजी में 55 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था।

कुछ माह पहले 11 नए कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। तभी से इन लोगों को वेतन नहीं मिला था। इसके बाद मुकेश ने उनकी मदद करते हुए सैलरी निकलवाई लेकिन इसे देने के बदले में वह प्रति व्यक्ति 5 हजार रुपए मांग रहा था। एक कर्मचारी ने बताया कि हम सभी की सैलरी 5600 रुपए प्रतिमाह है, जिसमें से वह प्रत्येक व्यक्ति से एक माह की सैलरी मांग रहा था। 

एसपी दिलीप सोनी के मुताबिक, बिलावली जोन पर पदस्थ मुख्य सेनेटरी अधिकारी मुकेश करोसिया को बुधवार दोपहर पकड़ा था। फरियादी पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपए लेकर आरोपी के पास पहुंचा। जैसी ही आरोपी ने पैसे लेेकर जेब में रखे तो टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।  


 

Advertising