''अनशन तोड़िए, लड़ाई नहीं रुकेगी''- अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 04:14 PM (IST)
नेशनल डेस्क: नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ी अपील की है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर निवेदन किया है। वह अपना अनशन तोड़ दें। दीपके ने कहा हम नहीं चाहते हैं कि आप को कुछ हो। कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा जब तक हमारी मांग को सरकार मान नहीं लेती है।
आप को बता दें कि सोनम वांगचुक 28 जून को कॉजपा के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे और तब से वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वांगचुक को दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थांनातरित किए जाने के बाद भी वह अपना अनशन जारी रखे हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- CJP प्रवक्ता अशुतोष रांका बोले - 20 जुलाई सिर्फ ट्रेलर... अगर सरकार छात्रों की नहीं मानी तो...
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि आशुतोष रांका ने बुधवार को केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर वह चल रहे प्रोटेस्ट की मांगों को पूरा करने में नाकाम रही तो देश के युवा उन्हें "बहुत बुरी तरह हरा देंगे। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई का प्रदर्शन सिर्फ एक "ट्रेलर" था। रांका ने कहा कि चल रहा प्रोटेस्ट "इंडिया का सबसे बड़ा मूवमेंट" है "आज़ादी के बाद के इतिहास" और चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो लाखों और लोग दिल्ली आ सकते हैं।
