कश्मीर में ‘चोटी कटने की दहशत, पुलिस ने सभी जिलों में जारी की हैल्पलाइन

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 04:04 PM (IST)

श्रीनगर : देश भर में चोटी कांड की वजह से दहशत का बना माहौल कश्मीर तक पहुंच गया हैं। घाटी विशेषकर दक्षिण कश्मीर लगातार चोटी काटने की घटनाएं सामने आ रही है। अब तक इस चोटी काटने की घटना से कश्मीर अलग था, मगर अब यहां भी चोटी काटने की दर्जनों घटनाएं सामने आई है। हालांकि, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलिस महानिदेशक को राज्य में रहस्यमयी तरीके से चोटी काटे जाने की घटनाओं की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को एक विशेष टीम बनाकर राज्य के कुलगाम जिले और अन्य जगहों पर चोटी काटे जाने की रहस्यमयी घटनाओं को चिन्हित करने और इंसाफ  दिलाने का निर्देश दिया।


डी.जी.पी. से ऐसे मामलों में जांच तेज करने को कहा जहां युवतियों और उनके अभिभावकों के बीच दहशत फैल गई हैण् हाल में कुलगाम जिले और चिनाब घाटी के सुदूरवर्ती इलाके में चोटी काटे जाने की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, पुलिस ने घाटी के सभी जिलों में हैल्पलाइन नंबरों को जारी कर दिया हैं। इस तरह की पहली घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में गुड ड्रैमन कोकरनाग इलाके में 16 साल की लडक़ी के साथ चोटी काटने से सामने आई। बताया जा रहा है कि लडक़ी की चोटी उस वक्त काट ली गई जब वो अपने घर के बाहर बैठी थी। कश्मीर में चोटी काटने की ये पहली घटना थी।  

पुलिस ने रखा ईनाम
उधर, पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.) कश्मीर मुनीर खान ने कहा कि जो लोग मदद या सूचित करेंगे उनको इनाम दिया जाएगा। जांच प्रक्रिया में तेजी के लिए घाटी के हर जिला मुख्यालय में विशेष जांच दलों (सिट) का गठन किया गया हैं। इसके अलावा पुलिस सामुदायिक ग्रुप बैठकों को आयोजन किया जाएगा जहां पी.सी.पी.जी. सदस्यों को पुलिस की मदद और सहयोग देने की सलाह दी जाएगी।
उन्होने कहा कि आम जनता से अनुरोध किया जाता है कि किसी भी संदग्धि आवाजाही के मामले में वह पुलिस द्वारा जारी हैल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। जो व्यक्ति क्रेडिबल सूचना देगा और किसी भी समाज विरोधी तत्व को पकडने में मदद करेगा को 3 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। साथ ही उस व्यक्ति का विवरण गोपणीय रखा जाएगा।

हैल्पलाइन नम्बर
अनंतनाग- 9596777621
बिजबिहाडा - 9596777622
मट्टन -  9596777623
अश्मुकाम- 9596777624
पहलागम- 9596777625
अच्छाबल- 9596777626
कोकरनाग- 9596777628
डूरु- 9596777627
सिरीगुफवारा- 9596777629
खन्नाबल - 9596777631
जंगलातमंडी- 9596777632
बस स्टैंड- 9596777633
शेरबाग- 9596777630
संगम- 9596777636
उतरसू- 9596777635
लारनू- 9596777634

कुलगाम- 01933260160/7051510660
पुलवामा- 01933241280, 241986
शोपियां- 01933261891, 9596768831
अवंतिपूरा- 01933247369, 7051404001
बडग़ाम- 01951255207, 255042, 7051531798
गांदबरबल- 2416478, 2416564, 9622688825, 9906668731
बांडीपुरा- 9596767411, 9596767421
सोपोर- 9596773024, 9596773025
हंदवाडा- 9906767076, 7051404201
बारामुला- 9596767768
कुपवाड़ा- 7051404938

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News