दवा छिड़क कर कोई काट रहा है चोटियां, कश्मीर में एक दिन में सामने आए चार मामले

Monday, Oct 02, 2017 - 04:17 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर और सेंट्रल कश्मीर में एक दिन में चोटी काटने के चार मामले सामने आए हैं। कोई अज्ञात व्यक्ति दवा छिडक़कर चोटी काट रहा है। रहस्यामयी तरीके से बच्चियों के बाल काटे गए हैं।पीड़ितों का दावा है कि कोई महिला या पुरूष आजा है और दवा छिडक़र उनकी चोटी काट देता है। चोटी काटने की घटनाओं से पूरे कश्मीर मे दहशत का माहौल है। पुलिस ने चोटी काटने वालों की खबर देने वाले के लिए छह लाख का ईनाम भी रखा है।


चोटी काटने की घटनाओं को लेकर कश्मीर में रोज प्रदर्शन हो रहा है। रविवार को त्राल में एक लडक़ी की चोटी काटने की घटना सामने आई है। पीड़िता अपने घर से बाहर पानी लेने गई थी और तभी उसकी चोटी काटी गई। यह घटना सोयमू गांव की है। बडगाम में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। 21 वर्षीय युवती को उसके पड़ोसी ने घर में बेहोश पाया और जब उसे होश आया तो उसकी चोटी कट गई थी। पीड़िता के अनुसार कुछ लोग आए थे और उसके पिता के बारे में पूछ रहे थे। उसके बाद वह बेहोश हो गई और जब होश में आई तो उसके बाल काटे गए थे।

 

Advertising