ब्रह्मोस से भारत हासिल करेगा नई उपलब्धि, चीन पर नजर

Thursday, Jun 09, 2016 - 06:11 PM (IST)

नई दिल्ली : हथियार निर्यात में भारत एक और कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। महाशक्ति के रूप में भारत ब्रह्रमोस क्रूज मिसाइल सिस्टम वियतनाम को बेचने का सौदा करने की कोशिश में है। वियतनाम के अलावा 15 और देशों को भारत यह मिसाइल बेचने पर विचार कर रहा है। इस बारे में सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरसोनिक मिसाइल बनाने वाली कंपनी ब्रह्रमोस एयरोस्पेस को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं।
 
चीन पर रखी जा रही नजर
ब्रह्मोस मिसाइल सौदे में चीन अड़ंगा डाल सकता है इसलिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। भारत इस सौदे के लिए इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, चिली और ब्राजील से भी बात कर रहा है। फिलीपींस भी संभावित खरीदार है। दरअसल एमटीसीआर सदस्यता से मिसाइल बेचने की अनुमति मिल जाती है। 
ये हैं इस मिसाइल की खासियतें
इस मिसाइल की गति आवाज से तीन गुना अधिक है। जमीन और समुद्र से 290 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। 
 
Advertising