Delhi Metro में सरेआम गालीबाज अंकल की लड़कों ने निकाली हेकड़ी, बैक टू बैक जड़े 3 थप्पड़

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 08:14 PM (IST)

नई दिल्लीः बीते कुछ सालों में दिल्ली मेट्रो ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। हाल के दिनों में दिल्ली मेट्रो में रिकॉर्ड यात्रियों ने यात्रा करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दिल्ली मेट्रो एक तरफ दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए लाइफ लाइन है तो वहीं इसके अंदर सफर करने वाले यात्री अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के एक अंकल को पीटते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह अंकल पर यह इल्जाम लगा रहे हैं कि उन्होंने उन लड़कों को गाली दी थी।

क्लिप में अंकल को पीटते हुए भी देखा जा सकता है। जिसके बाद अंकल लड़कों को बोलते है कि तुमने मारा कैसे? इस लड़ाई को लेकर इंटरनेट यूजर्स के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कुछ लोग गालीबाज अंकल को सबक सिखाने के लिए लड़कों की तारीफ कर रहे है तो वहीं कुछ का मानना है कि उम्र का लिहाज करते हुए लड़कों को अंकल पर हाथ नहीं उठाना चाहिए था।

वीडियो में पहले अंकल लड़कों को कुछ बोलते हैं, जिस पर लड़का उन्हें कहता है कि संभल कर रहे लें, तेरी भी मां-बहन है। इतने में पीछे से एक शख्स अंकल को 1 झापड़ मार देता है। फिर दूसरा लड़का भी लगातार 2 झापड़ मारता है। जिसके बाद अंकल कहते है कि हाथ कैसे उठाया? पीछे से आया लड़का बोलता है कि मैंने उठाया, जो करना है कर लो।

फिर अंकल पूछते है कि क्यों उठाया हाथ? जिसके जवाब में लड़का कहता है कि गाली दी इसलिए, फिर अंकल बोलते है कि गाली देने पर हाथ उठाओगे। लड़का कहता है- अभी हाथ ही उठाया, कर लो जो कर सकते हो। आगे वीडियो में लोग लड़कों को अंकल से अलग करते है इस बीच यह भी सुनाई देता है कि ‘वह मेंटली अनस्टेबल है (दिमागी रूप से असंतुलित), उसके मुंह मत लगो।’ यह मामला रेड लाइन का लगता है, क्योंकि मेट्रो में हो रही अनाउंसमेंट के मुताबिक, अगला स्टेशन ‘वेलकम’ होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News