रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आशिक ने पूरे शहर में लगा दिए पोस्टर, देखें तस्वीरें

Sunday, Aug 19, 2018 - 12:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र को झगड़े के बाद मनाने के लिए 300 से अधिक बैनर और होर्डिंग लगा दिये। पिंपरी चिंचवड क्षेत्र के निवासी जब शुक्रवार की सुबह उठे तो उन्होंने ऐसे कई पोस्टर लगे देखे जिन पर मोटे अक्षरों में लिखा था (लड़की का नाम), मैं माफी मांगता हूं’’ और उसके बगल में दिल का निशान भी बना था। 

ऐसे पोस्टर विशेष तौर पर मुख्य चौराहों पर लगे थे। हालांकि इसको लेकर 25 वर्षीय स्थानीय व्यापारी निलेश खेदकर मुश्किल में फंस सकता है क्योंकि वकड पुलिस ने पिंपरी चिंचवड नगर निगम से सम्पर्क करके उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। अवैध होर्डिंग और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले नगर निगम ही देखता है। 


वकड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल होर्डिंग के बारे में सूचना मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति के दोस्त विलास शिंदे तक पहुंचे जिसने खेदकर की फ्लेक्स होर्डिंग लगाने तें मदद की थी। शिंदे ने बताया कि खेदकर अपनी गर्लफ्रेंड से माफी मांगना चाहता था और उससे झगड़े के बाद सुलह करना चाहता था और इसलिए उसके दिमाग में यह विचार आया।

vasudha

Advertising