FB में निकाली गलती, तो इस लड़के को मिले 1 लाख रुपए

Friday, Aug 05, 2016 - 03:14 PM (IST)

चूरू: आजकल ज्यादातर लोगों का समय सोशल साइट्स फेसबुक, ट्विटर आदि पर ही बीतता है लेकिन शायद ही किसी ने इन साइट्स में कोई गलती ढूंढने की कोशिश की हो। राजस्थान के शहर चूरू के नजदीक मौलीसर बड़ा गांव में रहने वाले एक कृष्णकुमार सिहाग लड़के ने फेसबुक में गलती निकाली। इतनी ही नहीं फेसबुक सिक्युरिटी सैंटर ने भी गलती को मान लिया और उसे सही भी किया।

फेसबुक ने गलती को ढूंढने के लिए कृष्णकुमार को 1500 डालर ( लगभग एक लाख रुपए) का पुरस्कार दिया है। कृष्णकुमार ने बताया कि उसने 2014 में एन्ड्रॉयड मोबाइल लिया था और उसने फाेन और फेसबुक भी चलाना शुरू कर दिया। उसे हैरानी तब होती थी जब वह फेसबुक को लॉगआउट कर देता था लेकिन फिर भी बिना पासवर्ड के फेसबुक एकाउंट दोबारा खुल जाता था।

तब उसने इस गलती को फेसबुक सिक्युरिटी सैंटर भेजने का निर्णय लिया। फेक्ट्स के लिए उसने सभी डीटेल के प्रिंट शॉट और वीडियो भी फेसबुक को भेजे। जिसके बाद फेसबुक ने इस गलती को माना भी और इसमे सुधार भी किया। कृष्णकुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि फेसबुक के द्वारा मिले इनाम से वह खुश है। 

 

Advertising