सीमांत ग्रामीणों ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, मांगे सुरक्षित बंकर

Tuesday, Sep 12, 2017 - 12:22 PM (IST)

जम्मू: केन्द्रिय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने वाले सीमांत ग्रामीणों ने उनके लिए सुरक्षित इन्डीविज्युल बंकरों की मांग की है। अपने घरों से दूर स्कूलों में बने राहत शिविरों में रह रहे लोगों ने कहा कि उन्हें एलओसी से दूर घरों के नजदीक ही अलग-अलग बंकर दिए जाएं। नौशहरा में एलओसी के पांच हजार लोग 23 अस्थायी राहत शिविरों में रहने को विवश हैं। चार महीने पहले हुई गोलीबारी के बाद से लोग वापिस नहीं जा पाए हैं। गोलीबारी में चार नागरिक मारे गए थे जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने केन्द्रिय गृहमंत्री ने सभी ग्रामीणों के लिए अलग-अलग से बंकर की मांग की।


जंग्राह के निवासी पुरषोत्तम कुमार ने कहा कि हम ग्रामीणों की सबसे महत्वपूर्ण मांग यही है। पुरषोत्तम बार्डर माइग्रेंट कमेटी के प्रधान हैं। सिंह ने नौशहरा में बने कैंपों में से छह का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि खाने से ज्यादा हमे बंकरों की जरूरत है। यह बंकर हमारे लिए बुलेट प्रूफ जैकेट का काम करेंगे। कलसियां गांव के सरपंच ने कहा कि अगर सभी को उनके घरों के पास ही अलग-अलग बंकर मिल जाते हैं तो पाकिस्तान कितनी भी गोलीबारी कर ले, लोग एलओसी को छोडक़र नहीं जाएंगे।

सिंह ने लोगों से कहा कि थोड़ा इंतजार करों पाकिस्तान को गोलीबारी बंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल पाकिस्तान गोलीबारी बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके लिए जो मुमकिन होगा वो किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सीमा हो, अगर लोग वहां नहीं रहेंगे तो विदेशी आकर अपनी गतिविधियां शुरू कर देंगे। उन्होंने लोगों से वादा किया कि उनकी समस्या को लेकर अगर प्रधानमंत्री से बात करनी पड़ी तो वो भी की जाएगी।

 

Advertising