पाकिस्तानी गोलीबारी से गुस्साए बार्डर के लोग, सडक़ों पर उतरकर किया प्रदर्शन

Friday, May 18, 2018 - 12:48 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तानी गोलीबारी से त्रस्त आरएसपुरा के लोगों ने रोड ब्लाक कर प्रदर्शन किया। गोलीबारी में मारे गए लोगों के शव सडक़ पर रखकर लोगों ने सरकार के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। उनका आरोप है कि घायलों को मौके पर अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कोई प्रबंध नहीं किए। लोग खुद ट्रालियों में शवों को शिफ्ट कर रहे थे।
पाकिस्तान द्वारा सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की गई जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि चार सिविल लोग भी मारे गए हैं। गौरतलब है कि इन दिनों फसल काटने का समय होता है और अक्सर पाकिस्तान इस मौके का लाभ उठाते हुए गोलीबारी करता है।
 

Monika Jamwal

Advertising