केरलः तिरुवनंतपुरम में CPIM के हेड ऑफिस AKG सेंटर पर फेंके बम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Friday, Jul 01, 2022 - 01:30 AM (IST)
नेशनल डेस्कः केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में गुरुवार देर रात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बम फेंके गए हैं। जानकारी के मुताबिक बम से हमला रात करीब 11.30 बजे हुआ। बम धमाके के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पार्टी के कई नेता मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
CPI (M) workers gather outside party headquarters after a bomb was hurled at the office late at night. pic.twitter.com/DPpBlqD3HV
— ANI (@ANI) June 30, 2022
इस हमले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एकेजी सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार एक व्यक्ति मौके से दूर जाने से पहले गेट के पास कुछ फेंक रहा है। ये विस्फोटक एकेजी सेंटर के हॉल के ठीक सामने वाले गेट के पास गिर गया। थोड़ी देर के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। देर रात कार्यालय में बम फेंके जाने के बाद माकपा कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर जमा हो गए।