Dharmendra News: धर्मेंद्र का पूरा परिवार श्मशान घाट पहुंचा, सनी-बाॅबी की गाड़ियां अंदर, अमिताभ बच्चन- आमिर खान भी दिखे
punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 03:18 PM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड के ‘ही-मन’ धर्मेंद्र के निधन की खबर ने फिल्म जगत और उनके चाहने वालों को गहरे दुख में डाल दिया है। आज सुबह उनके घर के बाहर एंबुलेंस देखी गई और इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। उनके निधन की पुष्टि होते ही सेलेब्स और करीबी दोस्त अभिनेता के घर पहुंचकर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। हेमा मालिनी भी इस मौके पर शोक व्यक्त करती हुई दिखाई दीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ आमिर खान भी मुंबई के विले पार्ले पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर आधिकारिक बयान का इंतज़ार है।
फैले अफवाहों पर ईशा का कड़ा रिएक्शन
कुछ दिन पहले धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें तेज हो गई थीं। उनके निधन की झूठी खबरों पर बेटी ईशा देओल ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “मीडिया गलत खबरें फैलाने में व्यस्त है। पापा स्वस्थ हैं और रिकवर कर रहे हैं। कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।”
#WATCH | Maharashtra: Actors Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan arrive at Vile Parle Crematorium in Mumbai. An official statement on veteran actor Dharmendra's health is awaited. pic.twitter.com/JIXuoWvq5L
— ANI (@ANI) November 24, 2025
पहले भी हो चुकी थीं अफवाहें
धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी गंभीर स्थिति को लेकर कई रूमर्स फैल गए थे। हालांकि ईशा देओल और हेमा मालिनी ने मिलकर उन अफवाहों को तुरंत खारिज किया था।
अंतिम संस्कार की तैयारी
धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर आज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट ले जाया गया। पूरे परिवार ने एंबुलेंस में उनका पार्थिव शरीर लेकर श्मशान घाट की ओर रवाना किया। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े नाम मौजूद रहेंगे।
बॉलीवुड और फैंस में शोक की लहर
धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के लोग गमगीन हो गए। उनके प्रशंसक और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
