जम्मू कश्मीर में बायोटेक सेक्टर का लाभ ले रहे हें किसान, आमदनी के खुल रहे हैं रास्ते

Tuesday, Jul 05, 2022 - 10:05 PM (IST)

जम्मू: नई उद्योग स्कीम बाॅयोटेक सेक्टर ने जम्मू कश्मीर में एक नया अध्याय लिखना शुरू कर दिया है। 


जम्मू कश्मीर साढ़े तीन हजार औषधीय पौधों के साथ बाजार के लाभों का प्रभावी ढंग से लाभ ले सकता है और किसान इससे ज्यादा आमदनी कर सकते हैं।


कठुआ में बायोटेक पार्क का उदघाटन करते हुये जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किसानों को संबोधित करते हुये इस सेक्टर की महता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक मौसम में हो रहे बदलावों की चुनौतियों से निपटने में भी सक्षम होंगे। 


सिन्हा ने कहा कि यह सेक्टर विभिन्न सेक्टरों में जान फूंकने का काम करेेगा और इससे स्वास्थ्य, कृषि, प्रसाधन जैसे सेक्टरों को काफी लाभ होगा। यह उतर भारत का पहला औद्योगिक बायोटेक पार्क है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising