बड़ी-ब्राहमणा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Monday, Nov 16, 2020 - 02:58 PM (IST)

साम्बा: जिले के बड़ी-ब्राहमणा कस्बे में रेलवे स्टेशन रोड़ चौक में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस ने इस शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान होने तक जम्मू जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में सडक़ किनारे पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। बड़ी-ब्राहमणा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो उक्त व्यक्ति को मृत पाया गया।

 

पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति ने जींस, शर्ट पहनी है और उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है और पुलिस उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी ले रही है। पुलिस ने इस मामले को आइपीसी की धारा 279/337/304-ए के तहत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी संदेश जारी किया है कि अगर कहीं किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना है तो वह तुरंत बडी-ब्राहम्णां पुलिस से संपर्क कर लापता व्यक्ति के शव की शिनाख्त में योगदान दें।
 

Monika Jamwal

Advertising