राजस्थान में भाजपा नेता का पेड़ से लटका हुआ शव मिला, जांच जारी

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 12:16 AM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भाजपा के एक नेता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 47 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो भाजपा के जिला सचिव और जुनाखेड़ा गांव के निवासी थे।

दानपुर थाने के सहायक उपनिरीक्षक रमेश चंद के अनुसार शनिवार रात अर्जुन और उनकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गए थे और बाद में उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। उन्होंने कहा कि अर्जुन के बेटे अभिमन्यु की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि शव पर चोट के निशान मिले हैं और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News