अरुणाचल में नदी से निकाले गए चार यात्रियों के शव

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 01:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अरुणाचल प्रदेश के सूदूरवर्ती क्रो दादी जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में रविवार देर रात तक बचाव अभियान में चार यात्रियों के शव नदी से निकाल लिए गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कल अपराह्न सदूरवर्ती क्रो दादी जिले में यांगते-टली सड़क दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वाहन कुमेय नदी में जा गिरा। घटना में चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी और अन्य 15 घायल हो गए, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना कुमेय पुल के पास कुबा में हुई, जो जिला मुख्यालय पालिन से 85 किलोमीटर दूर है। क्रा दादी के पुलिस अधीक्षक दुसु कालिंग ने बताया कि बोलेरो वाहन में 19 लोग सवार थे, जिसमें अधिकतर महिलाएं थी। यह वाहन एडीसी मुख्यालय टसली से जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी लागो एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर को लौट रहे थे।  

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान दोहू पोयुम, नीछ मेनिया, टोकु यांचि और गोडा यायक के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के बाद सभी घायलों को पालिन अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए इटानगर अस्पताल भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News