नागपुर में RSS मुख्यालय की ओर मोर्चा निकाल रहे BMM कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

Thursday, Oct 06, 2022 - 08:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय की ओर विरोध मार्च निकालने की कोशिश कर रहे भारत मुक्ति मोर्चा (बीएमएम) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीएमएम ने एक बयान में कहा कि वह आरएसएस के खिलाफ विरोध जताना चाहता था क्योंकि संघ देश के संविधान का ‘‘सम्मान नहीं करता।''

इससे पहले, पुलिस द्वारा छह अक्टूबर को मार्च निकालने की अनुमति देने से इनकार करने पर बीएमएम ने नागपुर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, अदालत ने कोई राहत नहीं दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इसके बावजूद बीएमएम कार्यकर्ता कडबी चौराहे पर एकत्र हुए, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Yaspal

Advertising