सांसद नवनीत राणा की बढ़ीं मुश्किलें, BMC ने अवैध निर्माण के संबंध में दूसरी बार भेजा नोटिस

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 01:52 PM (IST)

मुंबई: हनुमान चालिसा विवाद में जेल से जमानत पर रिहा हुई अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने शनिवार को एक और नोटिस जारी किया है। बता दें कि बीएमसी ने राणा दपंत्ति को मुंबई के खार इलाके में स्थित उनके घर पर अवैध निर्माण के संबंध में यह दूसरा नोटिस थमाया है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में नगर निगम के अधिकारियों की एक टीम उनके खार आवास पर अवैध निर्माण को लेकर उनके घर पहुंची थी। दरअसल, बीएमसी नोटिस मुंबई नगर निगम अधिनियम 1888 की धारा 488 के तहत जारी किया गया था जिसके अनुसार अधिकारी किसी भी इमारत का दौरा कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि क्या कोई अवैध परिवर्तन किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News