हे भगवान! लालबाग के राजा का भी कट गया चालान, अब देना पड़ेगा 60 लाख रुपए का जुर्माना

Friday, Sep 13, 2019 - 12:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने वालों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। देश में नए मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के लागू होने के बाद अलग-अलग राज्यों से नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना वसूलने की खबरें आ रही हैं। इंसान तो दूर अब तो भगवान पर भी जुर्माने लगने शुरू हो गए हैं। मुंबई में लेकप्रिय गणेश मंडल लालबाग के राजा पर भी 60 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया गया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने लालबाग के राजा पर नियमों का उल्लंघन ने करने को लेकर जुर्माना लगाया है। दरअसल गणेशोत्सव के दौरान पंडाल ने सजावट के लिए सड़कों पर गड्ढे बनाए, लेकिन उन्हें भरा नहीं। मंडल बीते 6 साल से इन गड्डों को नहीं भर रहा था, जिसके बाद 60 लाख का जुर्माना ठोका गया। 

सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी सामने आई है। नीय कार्यकर्ता महेश वेनगुर्लेकर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मंडल ने अकेले 2018 में 953 गड्ढे खोदे थे। हर साल मंडल सड़कों पर इतने ही गड्ढे बनाता रहा है लेकिन शायद ही कभी उन्हें भरने का काम किया है। बीएमसी ने नियमों के मुताबिक प्रति गड्डे के लिए 2000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं लालबाग मंडल के मुताबिक उन्होंने अबतक सभी बकाया पूरी तरह से भरा है। हालांकि इस दावे को बृहन्मुंबई नगर निगम ने खारिज कर दिया है। 


 

vasudha

Advertising