BMC ने फडणवीस के घर को डिफाल्टर घोषित किया, CM ने नहीं चुकाया पानी का बिल

Monday, Jun 24, 2019 - 11:18 AM (IST)

मुंबई: बॉम्बे नगरपालिका (BMC) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार फडणवीस ने अपने घर का करीब साढ़े सात लाख रुपए (कुल 7,44,981) का पानी का बिल नहीं चुकाया है, जिस कारण से उनके घर को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया है। सिर्फ मुख्यमंत्री फडणवीस ही नहीं बल्कि राज्य सरकार में कुल 18 मंत्रियों को BMC ने डिफाल्टर घोषित किया है।

एक आरटीआई के चलते यह मामला सामने आया है जिसमें पता लगा है कि महाराष्ट्र में बने सरकारी आवासों यानी मंत्रियों और कई नेताओं के आवास पर ही BMC का करीब 8 करोड़ रुपए का बकाया है। आरटीआई में जो लिस्ट सामने आई है उसमें सबसे ऊपर नाम राज्य के मुख्यमंत्री का है। फडणवीस के अलावा पंकजा मुंडे, एकनाथ शिंदे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े जैसे कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि बॉम्बे नगरपालिका पर शिवसेना और भाजपा का ही कब्जा है, ऐसे में मंत्रियों का बिल न चुकाना कोई हैरानी वाली बात नहीं है।

Seema Sharma

Advertising