बांदीपोरा के पनार जंगल में धमाका, दो युवक घायल

Saturday, Apr 11, 2020 - 04:52 PM (IST)

श्रीनगर: नार्थ कश्मीर के बांदीपोरा में संदिग्ध धमाका हुआ जिसमें दो युवक घायल हो गये। धमाका पनार जंगल में हुआ। सूत्रों के अनुसार युवकों ने एक लावारिस वस्तु को जैसे ही हाथ में पकड़ा तो वो तेज आवाज के साथ फट गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि दोनों बुरी तरह से घायल होकर दूर जा गिरे।


एसएसपी बांदीपोरा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पीठकूट पुलिस स्टेशन के तहत आता है। वहीं पीठकूट पुलिस चैकी के एसएचओ मसूद अहमद ने कहा कि दोनों घायल युवाओं को एसकेआईएमएस में भर्ती किया गया है। उनकी पहचान  20 वर्षीय रियाज अहमद चीची और इरशद अहमद चीची उम्र 18 वर्ष के तौर पर हुई है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising