न्यूड तस्वीरों के जरिये साली को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

Saturday, Mar 09, 2019 - 05:40 PM (IST)

केंद्रपाड़ाः ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में अपनी साली की निर्वस्त्र तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रघुदईपुर निवासी लितु मलिक महिला से यौन संबंध बनाने को कह रहा था। ऐसा नहीं करने पर वह उसकी निर्वस्त्र फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। महिला की उम्र करीब 25 साल है।

न्यूड फोटो के जरिए कर रहा था ब्लैकमेल
डेराबिश पुलिस थाने के निरीक्षक उमाकांत नायक ने बताया कि महिला आरोपी की पत्नी की छोटी बहन है। वह धमका रहा था कि यदि वह उसकी आकांक्षाओं को पूरा नहीं करती तो वह उसकी निर्वस्त्र फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। इसके बाद सात मार्च को शिकायत दर्ज की गयी।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से पूछताछ के दौरान मलिक ने अपना अपराध कबूल कर लिया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी कानून 2000 के प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Yaspal

Advertising