भाजयूमो ने किया जेके बैंक के खिलाफ प्रदर्शन,जम्मू के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं

Tuesday, May 14, 2019 - 05:54 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर भाजयूमो ने सोमवार को प्रेस क्लब जम्मू के बाहर हाल ही में घोषित पी.ओ. के परिणाम में जेके बैंक के अनियमित और भेदभावपूर्ण व्यवहार के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू कश्मीर बैंक का पुतला जलाते हुए बैंक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष विकास विकास चौधरी ने जम्मू के साथ भेद-भाव नहीं चलेगा और इस भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र के उम्मीदवारों की मांग है कि जम्मू-कश्मीर बैंक को भर्ती प्रक्रिया को स्पष्ट करने के लिए आधिकारिक तौर पर एक कोरिगेंडम जारी करना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भर्ती की प्रक्रिया हर सूरत में पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि आगे की भर्तियों में बैंक द्वारा कोई भेदभाव नहीं किया जाए। इस दौरान प्रदर्शन में पर तरुण शर्मा, अरुण प्रभात सिंह, करण सत शर्मा, डॉ मकसन टीकू, श्रेय सेठी, संजय परिहार, अजय मन्हास, ईशांत महाजन, गौरव बल्गोत्रा, संजय शर्मा, राहुल शर्मा, वरुण कोतवाल, हरिओम शर्मा, कपिल चिब व अन्य उपिस्थत थे। 
 

Monika Jamwal

Advertising